शिवपुरी: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, नरवर तहसील में 600 बीघा वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त
शिवपुरी (आरएनआई) जिले के नरवर तहसील अंतर्गत वीरोनी ग्राम में वन विभाग की बड़ी कार्यवाही, वन विभाग ने शिवपुरी जिले की नरवर तहसील स्थित वीरोनी ग्राम में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई में लगभग 600 बीघा सरकारी वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
इस अहम अभियान का नेतृत्व डीएफओ सुधांशु यादव ने किया, वहीं मौके पर रेंजर माधव सिंह सिकरवार के निर्देशन में वन विभाग की टीम ने पूरी सख्ती से कार्रवाई को अंजाम दिया।
सूत्रों के अनुसार, यह भूमि लंबे समय से अतिक्रमणकारियों के कब्जे में थी और विभाग को इसकी सूचना मिलने के बाद तैयार योजना के अनुसार टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल की भी तैनाती की गई ताकि किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



