गुना बस हादसे में 13 लोगो की मौत का जिम्मेवार कौन, डम्पर बस भिड़ंत में एक और डंफर मालिक को क्यों बचाया जा रहा हैं

इस बड़ी घटना के असल जिम्मेदार  डंफर था जो नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रहा था। घटना में डम्पर चालक ओर मालिक की गंभीर लापरवाही। सुविग सूत्र का खाना हैं कि कार चालक से चलवाया डम्पर तो उसने टक्कर देकर ले ली 13की जान। डम्पर मालिक को बचाने में आखिर क्यों जुटा पुलिस और प्रशासन, डम्पर मालिक को आरोपी न बनाये जाने से बढ़ रहा जनता में अंदरूनी आक्रोश। जमकर शराब पीने के बाद डम्पर लेकर रवाना हुआ था चालक यह चश्मदीदो के खुलासे से सामने आया सच।

Jan 7, 2024 - 14:40
Jan 7, 2024 - 14:41
 0  5k
गुना बस हादसे में 13 लोगो की मौत का जिम्मेवार कौन, डम्पर बस भिड़ंत में एक और डंफर मालिक को क्यों बचाया जा रहा हैं

गुना (आरएनआई) गुना जिले के आरोन रोड पर विगत दिनों डंपर व बस की भिड़ंत में गई 13 लोगों की जान के बाद पुलिस कार्यवाही हुई और प्रशासन की भी जांच हुई।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार इस बस दुर्घटना के सामने आने के मामले में पुलिस ने बस मालिक भानु सिकरवार को उसके विंध्याचल कालोनी स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया है। 

वहीं इस मामले में बस मालिक भानु सिकरवार को आरोपी बनाने वाली पुलिस की कार्यवाही डंपर मालिक को लेकर अब तक शून्य बताई जाती है,जबकि इस घटना पर पहुंचे जांच दल और अन्य प्रत्यक्ष दर्शियों की मानें तो जिस आरोन रोड की सेमरी घाटी पर यह घटना हुई है। वहां चढ़ाव पर बस का जाना पाया गया, जबकि ढलान पर तेजी से न्यूटल होकर दौड़ते आ रहे डंपर ने यात्रियों से भरी बस में टक्कर दे मारी। जिससे बस में सवार 13 यात्रियों की जान चली गई,ओर 16 गंभीर घायल हैं जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा हैं। जबकि डंपर चालक के नशे में होने की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है। इसी लापरवाही ने 13 लोगो के साथ खुद उसकी भी जान ले ली।

अभी तक प्रत्यक्ष दर्शियों,घायल सवारियों से जो जानकारी प्राप्त हुई उसमे दुर्घटना का प्रमुख कारण डंफर चालक की लापरवाही सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक ने सामने से आते अनियंत्रित डंफर को देख बस को साइड में खड़ी कर लिया था , 20 फुट की रोड खाली थी परंतु डंफर चालक नशे में धुत ढलान पर तेज गति से आकर गलत साइड में घुस आया और खड़ी बस में टक्कर दे मारी जिस से बस पलट गई।

 प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार डंपर ढलान से आ रहा था। स्वाभिक रूप से डंपर की गति तेज थी , बस चढाई पर थी ऐसे समय वाहन फस्ट या सेकंड गियर में होता है और गति धीमी होती है।

 इस दुर्घटना में डंफर चालक की गलती प्रथम दृष्टया सामने स्पस्ट दिखाई भी देती है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस डंपर चालक ने बस में टक्कर देकर 13 लोगों की जान ली। वह डंपर चालक क्रेशर मालिक ब्रजेश रघुवंशी ओर उनके लडके की कार पर ड्राइवर था। वहीं ये बात भी सामने आई है कि घटना वाले दिन माल भेजने की जल्दबाजी में अनुभवहीन चालक को दबाव बनाकर डंफर लेकर भेजा था।

चालक को डंपर चलाने का अनुभव भी नही था ओर उसने आरोन रोड पर गुरैया ढाबे पर जमकर शराब भी पी थी।

आरोन_गुना की जनता में डंफर मालिक के खिलाफ गहरा आक्रोश है। 
एक्सपर्ट की राय के अनुसार डंफर हेवी व्हीकल  वाहन है । मिनी बस लाइट व्हीकल वाहन है , जब हेवी व्हीकल लाइट व्हीकल वाहन से टकराता है तो लाइट व्हीकल वाहन को ज्यादा क्षति होती है। मोटरव्हिकल एक्ट ओर भारतीय दंड सहिता की धाराओं में डंफर चालक पर एफ आई आर होना चाहिए।

 बस मालिक पर एक तरफा कारवाही समझ से परे है। पुलिस इस मामले में डंपर मालिक पर कार्यवाही को लेकर खामोश है।     खबर प्रत्यक्षदर्शियों व मोटर व्हीकल एक्ट के अनुभवियो के वक्तव्य पर आधारित है जांच टीम को उक्त तथ्यों को भी अपने संज्ञान में ले कर डम्पर मालिक पर भी कार्यवाही करनी चाहिए।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0