गुना पुलिस द्वारा मनाया संविधान दिवस का पर्व, पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को दिलाई संविधान के सम्‍मान की शपथ

Nov 26, 2024 - 19:58
Nov 26, 2024 - 19:58
 0  513
गुना पुलिस द्वारा मनाया संविधान दिवस का पर्व, पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को दिलाई संविधान के सम्‍मान की शपथ

गुना (आरएनआई) आज 26 नवम्‍बर को हमारे देश के संविधान को अंगीकृत किये जाने के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्‍य में आज संविधान दिवस को एक पर्व के रूप में मनाया जा रहा है।


आज संविधान दिवस के उपलक्ष्‍य में गुना पुलिस लाईन में संविधान दिवस का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर गुना पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा द्वारा पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को भारतीय संविधान की उद्देशिका से अवगत कराया गया तत्‍पश्‍चात उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को भारतीय संविधान के सम्‍मान की शपथ दिलाते हुए संविधान में निहित मूल्‍यों जैसे न्‍याय, स्‍वतंत्रता, समानता और बंधुत्‍व को आत्‍मसात करने तथा अपने दायित्‍वों का निष्‍ठा व ईमानदारी से पालन करने हेतु पेरित किया गया । साथ ही कहा कि संविधान दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हम सभी भारतीय नागरिकों का यह कर्तव्‍य है कि हम अपने संविधान का सम्‍मान करें और इसके सिद्धांतों का पालन करें । अंत में राष्‍ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इसी प्रकार जिले के सभी थाना, चौकियों पर भी संविधन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा संविधान दिवस की शपथ ली गई ।                

  इस अवसर पर अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर, सीएसपी गुना भरत नोटिया, एसडीओपी गुना विवेक अष्‍ठाना, एसडीओपी धरनावदा युवराज सिंह चौहान, रक्षित निरीक्षक श्रीमति पूजा उपाध्‍याय आदि सहित कई पुलिस अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0