गुना पुलिस की बड़ी सफलता: 50 लाख से अधिक कीमत के 213 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे

Tuesday, February 24, 2026 - 19:02
Updated: 8 months ago
0
गुना पुलिस की बड़ी सफलता: 50 लाख से अधिक कीमत के 213 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे

गुना (आरएनआई) गुना पुलिस द्वारा गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की खोज के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है। लगातार तकनीकी निगरानी और सुनियोजित कार्रवाई के चलते पुलिस ने कुल 213 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

पुलिस ने इस कार्रवाई में CEIR पोर्टल और अपनी तकनीकी टीम की सहायता ली, जिसके माध्यम से विभिन्न स्थानों से मोबाइल ट्रेस कर उन्हें सुरक्षित बरामद किया गया। आज 24 फरवरी 2026 को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ये सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी और उन्होंने पुलिस की तत्परता की सराहना की।

गुना पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए या चोरी हो जाए तो तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर मोबाइल की रिकवरी सुनिश्चित की जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User