अशोकनगर बायपास पर आधे घंटे में तीन मौतें, ट्रक की टक्कर से दंपत्ति की जान गई

Tuesday, February 24, 2026 - 19:03
Updated: 5 months ago
0
अशोकनगर बायपास पर आधे घंटे में तीन मौतें, ट्रक की टक्कर से दंपत्ति की जान गई

अशोकनगर (आरएनआई) अशोकनगर शहर के बायपास रोड पर मंगलवार को महज आधे घंटे के अंतराल में दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की जान चली गई, जिससे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है।

पहली घटना में खिरिया देवत गांव के 45 वर्षीय कन्हैराम कुशवाह ने कथित रूप से बीमारी से परेशान होकर एक ट्रक के सामने आकर जान दे दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस ने पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

इसी स्थान से कुछ दूरी पर कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद एक छोटी बच्ची सुरक्षित बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दंपत्ति शिवपुरी जिले से अशोकनगर एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे।

पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने बायपास पर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User