19 सितंबर को होगा नगर परिषद अध्यक्ष के भाग का फैसला
गुना (आरएनआई) मधुसूदनगढ़ नगर परिषद के 12 पार्षद आज कलेक्टर कार्यालय, पहुंचे हैं, यहां उन्होंने अपनी बात कलेक्टर के सामने रखी है, इस दौरान भाजपा जिला मंत्री रुद्रदेव सिंह भी पार्षदों के साथ गुना कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित रहे जबकि 19 सितंबर को वोटिंग के जरिए। मधुसूदन का नगर परिषद के पार्षद अध्यक्ष के भाग का फैसला करेंगे, अब देखना यह होगा कि क्या पर्षद अध्यक्ष नगर परिषद श्यामलाल अहिरवार को हटा पाते हैं या नहीं, अभी कुछ भी कहना संभव नहीं है।फिलहाल मामला मधुसूदन का नगर परिषद का सुर्खियों में बना हुआ है, और सबकी निगाहें जिला मंत्री रुद्रदेव सिंह के ऊपर टिकी हुई है, क्योंकि रुद्रदेव सिंह के नेतृत्व में ही पार्षद गुना कलेक्टर कार्यालय पहुंचे हैं और अपनी बात कलेक्टर के सामने रखी है, और कहीं ना कहीं इस मामले में भी मुख्य भूमिका रुद्रदेव सिंह की ही दिखाई दे रही है जबकि चार पार्षदों को मीटिंग में उपस्थित नहीं होने के कारण बताओं नोटिस भी गुना कलेक्टर कार्यालय से जारी हुए थे। जिनके जब आप पार्षदों से मांगे गए थे, जिनके जवाब भी पार्षदों द्वारा कलेक्टर को दिए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

