गुना पुलिस की पहल: CM हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए विशेष शिविर आयोजित

Friday, April 10, 2026 - 17:54
Updated: 7 months ago
0
गुना पुलिस की पहल: CM हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए विशेष शिविर आयोजित

 विगत दिवस को पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में गुना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सी.एम. हेल्पलाइन शिकायतों के प्रभावी एवं त्वरित निराकरण हेतु एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना एवं पुलिस एवं नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा ।

               शिविर के दौरान बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित हुए, जिन्होंने अपनी शिकायतें एवं समस्याएं सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं । प्राप्त शिकायतों में से कई का मौके पर ही निराकरण किया गया, वहीं शेष शिकायतों के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए । साथ ही नागरिकों को आश्वस्त किया गया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा ।

               शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा एवं कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान द्वारा सक्रिय रूप से सहभागिता करते हुए नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं एवं उनके निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए ।

               पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार के जनसुनवाई शिविरों के माध्यम से पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास और सहयोग को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। प्रत्येक नागरिक की समस्या का निराकरण पुलिस की प्राथमिकता है और भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा । शिविर में उपस्थित नागरिकों ने पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता एवं सेवा भावना की सराहना करते हुए इस पहल को अत्यंत उपयोगी एवं जनहितकारी बताया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User