वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को जलपान कराकर बांटे फल, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला उपाध्यक्ष ने मनाई वैवाहिक वर्षगांठ

Jun 14, 2025 - 19:40
Jun 14, 2025 - 19:57
 0  297
वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को जलपान कराकर बांटे फल, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला उपाध्यक्ष ने मनाई वैवाहिक वर्षगांठ

फतेहपुर(आरएनआई)अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला उपाध्यक्ष एवं भारत विकास परिषद के कर्मयोगी ईंट भट्ठा व्यवसाई विनोद गुप्ता ने अपनी पत्नी व बच्चों के अलावा संगठन के पदाधिकारियो के साथ वैवाहिक वर्षगांठ पर भिटौरा रोड मवइया स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों के साथ मनाया। 

सभी वृद्धजनों को जलपान एवं फल वितरित किया। वृद्धजनों ने आशीर्वाद प्रदान करते हुए खुशहाल स्वास्थ्य एवं लंबे जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की। श्री गुप्ता ने कहा कि अपने वैवाहिक वर्षगांठ को इन वृद्धजनों के संग मिलकर मनाने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि अपने परिवार से दूर इनको भी एक परिवार जैसा एहसास प्राप्त होगा। जिससे इन वृद्धजनों के चेहरे पर जो खुशियां दिखाई देती हैं। वह आत्मा को सुकून प्रदान करने वाली होती है। इस अवसर पर महेंद्र गुप्ता, लालचंद गुप्ता, केशव राम त्रिपाठी, अजय गुप्ता, सुनीता गुप्ता एडवोकेट, चंद्रप्रकाश, बबलू गुप्ता, लवकुश गुप्ता, सूर्यकांत मिश्रा, नीता गुप्ता वैश्य के अलावा आश्रम के अधिकारी कर्मचारी व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0