गुना पुलिस अधीक्षक ने सुनी जन समस्याएं

अनुविभागीय अधिकारियों, थाना प्रभारियों को गूगल मीट के माध्‍यम से जन सुनवाई में जोड़कर फरियादियों की समस्‍याओं के त्‍वरित निराकरण दिये निर्देश।

Jul 30, 2024 - 20:09
Jul 30, 2024 - 20:09
 0  459
गुना पुलिस अधीक्षक ने सुनी जन समस्याएं

गुना (आरएनआई) गुना पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा द्वारा आज मंगलवार को जिला मुख्‍यालय पर विगत मंगलवार की भांति प्रात: 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक पुलिस कंट्रोल रूम गुना में जनसुनावाई की गई, इस दौरान उनके द्वारा शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समझा गया औऱ समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतू तत्काल संबंधित थाना प्रभारियों एवं एसडीओपी को समस्या के निराकरण हेतू निर्देश दिये गये । 

  जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर, डीएसपी महिला प्रकोष्ठ युवराज सिंह चौहान एवं डीएसपी मुख्‍यालय भरत नोटिया आदि अधिकारियों द्वारा जनसुनवाई में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे आवेदकों की समस्‍याओं को बारी-बारी से सुना और समझा गया एवं जिनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित थाना प्रभारियों एवं अनुविभागीय अधिकारियों को सख्‍त निर्देश दिये गये । जन सुनवाई में गूगल मीट के माध्‍यम से जिले के सभी थाना प्रभारियों एवं अनुविभागीय अधिकारियों को भी जोडकर फरियादियों की शिकायत के संबंध में चर्चा कर समस्‍याओं का नियमानुसार त्‍वरित निराकरण करने के निर्देश दिये गये । इस दौरान कुल 41 आवेदकों द्वारा अपनी समस्‍याओं के आवेदन पत्र पुलिस अधिकारियों को दिये गये हैं । गुना पुलिस की ओर से आगे भी प्रत्‍येक मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में निर्धारित समय पर इसी प्रकार जनसुनवाई जारी रहेगी ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0