गुना: तेज आवाज वाले साइलेंसर से लोग परेशान, यातायात प्रभारी ने की कार्रवाई

गुना पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के निर्देशन में यातायात प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह द्वारा नियम विरुद्ध वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, February 19, 2024 - 22:18
Updated: 3 years ago
0

गुना (आरएनआई) शहर में मोटरसाइकिल में आवाज वाले साइलेंसर लगा कर लोगो को भयभीत किए जाने को लेकर यातायात प्रभारी ने जयस्तंभ पर उनकी चेकिंग की ओर तेज आवाज वाले वाहनों के साइलेंसर निकलवाकर  लगाया जुर्माना।

गुना पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के निर्देशन में यातायात प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह द्वारा नियम विरुद्ध वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

आज 19 फ़रवरी को गुना जिला मुख्यालय स्थित जयस्तंभ चौराहे पर रॉयल एनफील्ड बुलेट गाड़ियां जिनके साइलेंसर मॉडिफाइड कराए गए, जिनसे तेज आवाज़ या पटाखों जैसी आवाज़ आती है। उन पर कार्रवाई की गई है।


कार्यवाही के दौरान 2 मोटरसाइकिलों के प्रकरण बनाए जाकर जुर्माना किया गया बाद में दोनों गाड़ियों के मॉडिफाइड साइलेंसर खुलवाए गए तथा वाहन चालकों से गाड़ियों की ओरिजनल साइलेंसर बुलवाकर लगवाए गए।

साथ ही यातायात प्रभारी द्वारा बताया गया कि जिस किसी भी सज्जन के पास बुलेट मोटरसाइकिल है और यदि उसके साइलेंसर मॉडिफाइड कराए है तो उसे ठीक करा लें। मॉडिफाइड साइलेंसर नियम विरुद्ध है।

यदि किसी भी गणमान्य नागरिकों को ऐसी बुलेट रॉयल एनफील्ड या अन्य किसी भी कम्पनी की मोटरसाइकिल की जानकारी मिलती है जिसके साइलेंसर से तेज पटाखों जैसी आवाज़ आ रही है उक्त गाड़ी के फ़ोटो या गाड़ी का नंबर आदि की जानकारी प्रभारी यातायात अजय प्रताप सिंह को 9827783792 पर वाट्सएप किए जा सकते हैं उक्त वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत उचित कार्यवाही की जाएगी!!

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User