तहसील स्तरीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी संपन्न, प्रधानमंत्री के लाइव उद्घाटन देखा गया प्रसारण

Monday, February 19, 2024 - 21:06
Updated: 3 years ago
0
तहसील स्तरीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी संपन्न, प्रधानमंत्री के लाइव उद्घाटन देखा गया प्रसारण

शाहाबाद हरदोई। शाहाबाद कोतवाली के एक निजी स्कूल में भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कार्यक्रम के तहसील स्तरीय चौथे संस्करण के प्रधानमंत्री द्वारा लखनऊ में किए गए उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण का कार्यक्रम तहसील प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम को ग्राम प्रधानों और सभसदों और आम नागरिकों ने देखा। तहसील स्तरीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के चौथे संस्करण का लाइव प्रसारण कार्यक्रम कस्बे के शिक्षण संस्थान में आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत एसडीएम पूनम भास्कर व अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राम जी तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की। लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया गया है। उत्तर प्रदेश में विकास के रथ को नई दिशा देने के लिए माहौल तैयार किया गया है।विभिन्न कंपनियों द्वारा आए निवेश प्रस्तावों को असली जामा पहनाने के लिए आज उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। सभी तहसीलों में लाइव कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में तहसील प्रशासन ने लाइव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किया था। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ महामंत्री बसंत गुप्ता मानव,बीडीओ पिहानी,बीडीओ, टोडरपुर,ईओ आरआर अंबेश,लेखपाल अमित मिश्रा के अलावा बड़ी संख्या में प्रधान व सभासद और आमजन उपस्थित रहे। लेकिन कार्यक्रम में लघु भारती उद्योग हरदोई और इंडियन इंड्रस्ट्री एशोसियेसन हरदोई चैप्टर की तरफ से कोई प्रतिनिधि नहीं शामिल हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User