गुना के परवरिया में उल्टी-दस्त का प्रकोप: 50 से ज्यादा बीमार, एक की मौत
मक्सूदनगढ़/गुना (आरएनआई) वार्ड नंबर 14 परवरिया में उलटी दस्त से 50 से 60 लोग बीमार एक की मौत, मक्सूदनगढ़ के वार्ड नंबर 14 परवरिया गांव में उल्टी दस्त के कारण 40 से 50 लोग हुए पीड़ित एक की मौत, पूरा मामला इस प्रकार यह है कि मक्सूदनगढ़ नगर परिषद के वार्ड नंबर 14 परवरिया गांव में इन दोनों लोग उल्टी दस्त के कारण काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं, वही वार्ड 14 परवरिया के लोगों ने बताया कि, परवरिया में 40 से 50 लोग उलटी दस्त के कारण बीमार हो गए हैं, जबकि गांव में ही रहने वाले, मोती सिंह सोंधिया की उल्टी दस्त के कारण मौत हो गई है, सूचना मिलते ही शासन_ प्रशासन के अधिकारी भी वार्ड नंबर 14 परवरिया पहुंच गए और परवरिया में दवा का छिड़काव कराया, वही परवरिया के लोग, जिस कुएं का पानी पिया करते थे, उसे कुएं की भी साफ सफाई कराई गई है,और कुएं में दवा भी डाली गई।
वहीं प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि अब स्थिति कंट्रोल में है और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी परवरिया पहुंचकर लोगों का इलाज कर रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



