गुना के त्रिवेणी संगम पर स्वच्छता अभियान के साथ मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन, भाजपा ने किया सेवा पखवाड़े का शुभारंभ
गुना (आरएनआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाएं जा रहे सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ आज बुधवार को भाजपा जिला अध्यक्ष एवं जिला संगठन प्रभारी ने गुनिया नदी के त्रिवेणी संगम पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच स्वच्छता अभियान चलाकर किया।
पीएम श्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा चलाएं जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिवस जिले के 21 मंडलों में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजनों द्वारा विशाल रक्तदान शिविर, नदी, तालवों एवं मंदिरों के आस पास स्वच्छता अभियान एवं स्वास्थ केंद्रों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा हे। इस सेवा पखवाड़ा का आरंभ जिला मुख्यालय गुना पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सुबह 7:30 बजे गुनिया नदी त्रिवेणी संगम पिपरौदा रोड पर स्वच्छता अभियान चलाकर आरंभ किया गया जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता, गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा में सहभागिता कर स्वच्छता की साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पर उन्हें बधाई शुभकामनाएं देते हुए बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ सेवा कार्य करते हुए जन्मदिन मनाया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



