गुना के डॉ. गिरजेश तिवारी ‘आशु’ भाजपा मध्यप्रदेश आईटी विभाग के प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त
भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल द्वारा की गई संगठनात्मक नियुक्तियों में डॉ. गिरजेश तिवारी ‘आशु’ को भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश आई.टी. विभाग का प्रदेश सह-संयोजक (संगठनात्मक डेटा प्रबंधन एवं तकनीकी नवाचार) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इस नियुक्ति पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल ,केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य ने डॉ. गिरजेश तिवारी ‘आशु’ को सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित की है।
जिला मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि डॉ. तिवारी तकनीकी, डिजिटल संचार एवं संगठनात्मक कार्यों के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने साइबर लॉ एवं इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी विषय में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की है तथा डिजिटल टेक्नोलॉजी, डेटा प्रबंधन, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और जनसंचार के क्षेत्र में उनका अनुभव रहा है।उन्होंने स्कूली शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर से ग्रहण की तत्पश्चात वे उच्च शिक्षा के लिए भोपाल शिफ्ट हो गए ।उनके पिता जिला न्यायालय में कार्यरत थे और उनका निवास विवेक कॉलोनी में है ।
उनकी नियुक्ति से भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक डेटा प्रबंधन, तकनीकी नवाचार, डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग तथा आई.टी. माध्यमों से कार्यकर्ताओं एवं आमजन तक संगठन की पहुंच को और अधिक मजबूती मिलने की अपेक्षा है।

डॉ. तिवारी ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपे गए इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि आधुनिक तकनीक और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग से संगठनात्मक कार्यों को और अधिक सुदृढ़, व्यवस्थित एवं जनोन्मुखी बनाया जाए।
उनकी नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)