गुना के केदारनाथ धाम मंदिर क्षेत्र को आमजन के आवागमन हेतु पूर्णतः किया गया प्रतिबंधित

Jul 26, 2024 - 19:22
Jul 26, 2024 - 19:28
 0  9.7k
गुना के केदारनाथ धाम मंदिर क्षेत्र को आमजन के आवागमन हेतु पूर्णतः किया गया प्रतिबंधित

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा वरिष्ठ भू-वैज्ञानिक के निरीक्षण रिपोर्ट तथा सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए केदारनाथ धाम मंदिर के क्षेत्र को आमजन के आवागमन हेतु आगामी आदेश तक प्रतिबंधित किया गया है।

वनमण्डलाधिकारी गुना के प्रतिवेदन अनुसार बीट महोदरा कक्ष क्र. आर.एफ. 214 में स्थित प्राचीन केदारनाथ धाम मंदिर की एफ.आर सीढ़ियों के पास की शिला क्षतिग्रस्त हो चुकी है।  क्षतिग्रस्त शिला के कारण उक्त क्षेत्र वर्तमान आमजन के लिये में घातक हो सकता है। उक्त शिला का वरिष्ठ भू-वैज्ञानिक (जी.एस.आई.)  मनोज कुमार द्वारा निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त पत्थर शिला की निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत कर आम जनता की सक्रियता और चट्टान के गिरने की प्रबल संभावना को देखते हुये क्षतिग्रस्त चट्टान को हटाने एवं कंकरीट दीवाल बनाकर क्षेत्र को सुरक्षित करने तक केदारनाथ धाम क्षेत्र को जनता के लिये पूर्णतः बन्द किया जाने का सुझाव दिया गया है। जिसके आधार पर

कलेक्टर डॉ. सिंह द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए केदारनाथ धाम मंदिर के क्षेत्र को आमजन के आवागमन हेतु आगामी आदेश तक प्रतिबंधित करने के आदेश जारी किए गए हैं।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0