गुना कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई: कलेक्टर कन्याल ने 220 शिकायतें सुनीं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश—स्वास्थ्य व आधार सेवाओं का भी लाभ

Dec 2, 2025 - 21:09
Dec 2, 2025 - 21:22
 0  81
गुना कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई: कलेक्टर कन्याल ने 220 शिकायतें सुनीं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश—स्वास्थ्य व आधार सेवाओं का भी लाभ

गुना (आरएनआई) शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कलेक्‍टर किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। आज विभिन्‍न आवेदकों ने जनसुनवाई में सीमांकन, बिजली, पेंशन, नगरपालिका, स्‍वास्‍थ्‍य और नामांतरण के आवेदन प्रस्‍तुत किये गये, जिनके निराकरण के निर्देश दिये गये। आज इस दौरान लगभग 220 आवेदन नागरिकों द्वारा प्रस्‍तुत किये गये। जनसुनवाई में अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, सीईओ जिला पंचायत सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं, आधार कार्ड का नागरिकों ने लिया लाभ
कलेक्‍टर किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा अधिक से अधिक लोगों को आधार एवं स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं प्राप्‍त हो इसके लिए विशेष प्रबंध के निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में आज जनसुनवाई में नागरिकों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 70+ आयुष्मान कार्ड, नेत्र परीक्षण, एचआईव्‍ही की जांच सहित अन्‍य सुविधाएं उपलब्‍ध करायी गई, जिनका बड़ी संख्‍या में आवेदकों द्वारा लाभ लिया गया। आज जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।

जिला स्‍तरीय जनसुनवाई के दौरान तहसील राघौगढ निवासी हरिसिंह पुत्र जगन्‍नाथ प्रजापति द्वारा जिला स्‍तरीय जनसुनवाई के दौरान कलेक्‍टर श्री कन्‍याल के समक्ष आवेदन देकर ट्रायसाइकिल की मांग की गयी थी। कलेक्‍टर कन्‍याल द्वारा आवेदक  हरिसिंह की स्थिति को देखते हुए ट्रायसाइकिल उपलब्‍ध कराने के निर्देश सामाजिक न्‍याय विभाग को दिए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0