गायोंं का अवैध परिवहन करने वाले वाहन होंगे राजसात, गोरक्षा संकल्‍प सम्‍मेलन में सीएम ने की घोषणा

Friday, May 12, 2023 - 13:20
Updated: 3 years ago
0

भोपाल। प्रदेश के हर विकासखंड में एक पशु चिकित्सा एंबुलेंस चलेगी। इसमें डाक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहेगा। एकीकृत काल सेंटर में टोल-फ्री नंबर 1962 पर फोन कर एंबुलेंस बुलाई जा सकेगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शु्क्रवार को राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान से गोरक्षा संकल्प सम्मेलन में इन एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। दोपहर करीब साढ़े 11 बजे सीएम शिवराज इस सम्मेलन में पहुंचे और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने गाय की पूजन की एवं गुलाब की पंखुड़ियों से मुख्यमंत्री ने गो पालकों का स्वागत किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User