गाजा में राशन के इंतजार में जुटे लोगों पर हमला, 25 की मौत; इस्राइली सेना पर हमले का आरोप
अवदा अस्पताल ने बताया है कि 146 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 62 की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायलों को दूसरे अस्पतालों में भिजवाया गया है। मध्य गाजा के दीर ए बलाह में स्थित अल-अक्सा अस्पताल में छह लोगों के शव पहुंचे हैं।
गाजा (आरएनआई) अवदा अस्पताल ने बताया है कि 146 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 62 की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायलों को दूसरे अस्पतालों में भिजवाया गया है। मध्य गाजा के दीर ए बलाह में स्थित अल-अक्सा अस्पताल में छह लोगों के शव पहुंचे हैं।
एक गवाह ने बताया कि जब लोगों ने ट्रकों की तरफ बढ़ना शुरू किया तो इस्राइली सेना ने लोगों पर गोलीबारी कर दी। एक व्यक्ति ने बताया कि यह नरसंहार था। इस्राइली सेना टैंक और ड्रोन्स से लोगों पर गोलीबारी कर रही थी। कई लोग मारे गए या घायल हुए हैं। एक अन्य गवाह ने बताया कि लोगों की भीड़ के ऊपर ड्रोन्स उड़ रहे थे और लोगों पर नजर रख रहे थे। जैसे ही लोगों ने ट्रकों की तरफ बढ़ना शुरू किया तो टैंक और ड्रोन्स से गोलियां चलने लगीं। वह बेहद भयावह मंजर था।
अवदा अस्पताल ने बताया है कि 146 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 62 की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायलों को दूसरे अस्पतालों में भिजवाया गया है। मध्य गाजा के दीर ए बलाह में स्थित अल-अक्सा अस्पताल में छह लोगों के शव पहुंचे हैं। इस्राइल हमास युद्ध में अब तक गाजा में 56 हजार लोग मारे गए हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि मरने वालों में आधे से ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं। इस्राइल ने 7 अक्तूबर 2023 के हमले के बाद गाजा में कार्रवाई शुरू की थी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



