गणेशपुरा हत्याकांड पर सियासत गरमाई — दिग्विजय सिंह, जयवर्धन सिंह और ऋषि अग्रवाल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Oct 28, 2025 - 20:53
Oct 28, 2025 - 21:00
 0  1.9k

गुना (आरएनआई) बमौरी विधानसभा के फतेहगढ़ के ग्राम गणेशपुरा में एक दिवस पूर्व हुई 6 बीघा जमीन पर हुए विवाद के चलते एक व्यक्ति की पीटकर एवं थार गाड़ी से कुचलकर हत्या के चलते आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक राघौगढ़ जयवर्धन सिंह, तथा बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल ने ग्राम गणेशपुरा (फतेहगढ़) पहुँचकर पीड़ित परिवार जनों से मुलाकात की, दुःख की इस घड़ी में उन्हें सांत्वना दी और न्याय की लड़ाई में पूरा साथ देने का भरोसा दिलाया।

बता दे कि उक्त आरोपी पर भाजपा की सदस्यता के साथ नेतागिरी की भी छाप लगी हैं और वह बूथ प्रभारी भी था। हत्या के बाद भाजपा से उसको निष्कासित कर दिया गया हैं जो अभी तक फरार हैं।

फरार दबंग आरोपी पर गुंडागर्दी,नशा तस्करी के साथ ग्वालियर के बड़े भाजपा नेता से करीबी संबंध बताए जाते हैं, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पीड़ित परिवार से मिलने के साथ ही भाजपा सरकार के ऊर्जा मंत्री,ग्वालियर कमिश्नर,आई जी भी पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने पीड़ित परिवार को मदद के साथ उनकी हर प्रकार की सहायता की बात करते हुए कलेक्टर ओर पुलिस अधीक्षक को आवश्यक निर्देश और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने को कहा।

कमिश्नर मनोज खत्री ने कहा कि राजस्व जमीन,अन्य विवादों के लंबित प्रकरण तत्काल तीन दिवस में निपटाए एवं वन भूमि के विवाद भी निराकरण करे। अब यहां ऐसी घटना दोबारा न हो।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0