गड़बड़ी के आरोप में देशभर के 63 अभ्यर्थियों को परीक्षा से बाहर किया गया

नीट यूजी परीक्षा में गड़बड़ियों के आरोप में देशभर से 63 अभ्यर्थियों को परीक्षा से बाहर कर दिया गया है। एनटीए ने कार्रवाई करते हुए बिहार के 17 तो गुजरात के केंद्रों में परीक्षा देने वाले 30 अभ्यर्थियों को परीक्षा से बाहर किया है। 

Jun 23, 2024 - 19:43
 0  756
गड़बड़ी के आरोप में देशभर के 63 अभ्यर्थियों को परीक्षा से बाहर किया गया

नई दिल्ली (आरएनआई) नीट यूजी परीक्षा में गड़बड़ियों और धांधली के आरोपों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने बड़ी कार्रवाई की है। देशभर से 63 अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से बाहर कर दिया गया है। बिहार और गुजरात में बड़ी कार्रवाई की गई है। बिहार के 17 अभ्यर्थियों तो गुजरात के गोधरा के केंद्रों में परीक्षा देने वाले 30 अभ्यर्थियों को परीक्षा से बाहर कर दिया गया है। 

नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पहली एफआईआर दर्ज की है। सीबीआई ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 5 मई को आयोजित की कई नीट-यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओ और धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। उन्होंने आगे कहा कि परीक्षा प्रक्रिया के संचालन में पारदर्शिता के लिए मामले को जांच के लिए सीबीआई को सौंपा गया है। मामले की जांच के लिए सीबीआई ने विशेष टीमों का गठन किया है। ये टीमें बिहार के पटना और गुजरात के गोधरा भेजी गईं हैं। दरअसल पटना और गोधरा में स्थानीय पुलिस ने कई मामले दर्ज किए हैं।

केंद्र सरकार ने अनियमितताओं की शिकायत के बाद नीट और यूजीसी नेट समेत कई अहम परीक्षाएं कराने वाली एजेंसी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को उनके पद से हटा दिया है। साथ ही एक पैनल का गठन किया है, जो नीट परीक्षा में हुईं अनियमितताओं की जांच करेगा। बीती 5 मई को हुई नीट यूजी की परीक्षा में करीब 24 लाख छात्र शामिल हुए थे, लेकिन जैसे ही 4 जून को रिजल्ट घोषित किए गए और उसमें 1500 से ज्यादा छात्रों को ग्रेस मार्क्स देने का खुलासा हुआ तो मामला अदालत में पहुंच गया। इसके बाद एनटीए ने छात्रों को दिए ग्रेस मार्क्स हटाने और इन छात्रों की परीक्षा फिर से लेने का फैसला किया। आज इन 1500 से ज्यादा छात्रों की फिर से नीट यूजी की परीक्षा आयोजित की जा रही है। साथ ही नीट के कथित पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी चल रही है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.