गंगा समग्र के प्रांत सह संयोजक का हुआ स्वागत, एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम की बनी कार्य योजना

Monday, July 14, 2025 - 18:57
Updated: 1 year ago
0
गंगा समग्र के प्रांत सह संयोजक का हुआ स्वागत, एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम की बनी कार्य योजना

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गंगा समग्र आयाम के प्रांत सह संयोजक शिवबोधन मिश्रा का नगर में आगमन हुआ। पूर्वी हाईवे स्थित बाबा होटल में उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में प्रांत सह संयोजक रामप्रसाद धांधू, जिला संयोजक महेंद्र त्रिपाठी, सह संयोजक विपिन सिंह, देवब्रत त्रिपाठी, राजन सहित कई गंगा प्रेमी व संघ स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी 20 जुलाई को नौबस्ता घाट पर आयोजित होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम तथा गंगा आरती की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम के अंतर्गत सैकड़ों पौधे लगाए जाने की योजना है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृभूमि और गंगा मां के प्रति सम्मान का संदेश भी दिया जाएगा। संघ पदाधिकारियों ने अधिकाधिक जनभागीदारी की अपील करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें गंगा स्वच्छता अभियान को नई दिशा देंगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User