लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर किया धरना प्रदर्शन, हापुड़ में लेखपाल की मौत पर जताई नाराजगी

Monday, July 14, 2025 - 18:56
Updated: 1 year ago
0
लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर किया धरना प्रदर्शन, हापुड़ में लेखपाल की मौत पर जताई नाराजगी

बिंदकी, फतेहपुर (आरएनआई) हापुड़ जनपद में लेखपाल की मौत के मामले को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आवाहन बिंदकी तहसील के लेखपाल संघ ने एक दिवसीय कार्य का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग किया। साथ ही मृतक लेखपाल के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की गई। स्पष्ट रूप से कहा गया कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

तहसील में सोमवार को कार्य का बहिष्कार करके लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में लेखपाल संघ तहसील बिंदकी के अध्यक्ष हैं। कुलदीप सिंह पटेल ने कहा कि हापुड़ जनपद में अधिकारियों की तानाशाही के चलते धौलाना तहसील के लेखपाल सुभाष मीणा ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उनकी मौत हो गई है। इसी मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आवाहन पर एक दिवसीय कार्य का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। लेखपाल संघ तहसील बिंदकी के महामंत्री दीपक तिवारी ने कहा कि यदि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तथा मृतक लेखपाल के परिजनों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो आगे भी आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर लेखपाल अनुराग बाजपेई, अजीत उमराव, मयंक तिवारी, कुलदीप सिंह, धीरेंद्र श्रीवास्तव, सुजीत यादव, सतीश कुमार, सुमित गुप्ता, जितेंद्र कुमार, अभिमन्यु, अभय सिंह पटेल सहित तमाम लेखपाल मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User