बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर पीएम को भेजी राखी

अभियान का पांचवां दिन: खागा नगर में समिति ने किया जनसंपर्क, एक लाख राखियां भेजकर की जा रही बुंदेलखंड राज्य की मांग। 

Jul 14, 2025 - 19:02
Jul 14, 2025 - 19:09
 0  54
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर पीएम को भेजी राखी

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के चलाए जा रहे पीएम नरेंद्र मोदी को राखी भेजो राज्य माँगो अभियान को खागा नगर के व्यापारियों, युवाओं और नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखियां भेजीं और अलग बुंदेलखंड राज्य गठन की माँग को लेकर पत्र लिखे।

यह अभियान 10 जुलाई, गुरु पूर्णिमा से शुरू हुआ और रक्षाबंधन नौ अगस्त तक चलेगा। इस दौरान एक लाख राखियां और पत्र प्रधानमंत्री को भेजे जा रहे हैं, जिनमें क्षेत्र की उपेक्षा और अलग राज्य की माँग को रेखांकित किया गया है। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय बुंदेलखंडी ने प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र में लिखा यह राखी मात्र एक रक्षा-सूत्र नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की बहनों और बेटियों की पीड़ा और अधिकार की पुकार है। प्रधानमंत्री, अबकी बार हमें राज्य का उपहार दीजिए। गोपी ने अपने पत्र में कहा कि बुंदेलखंड की दशकों पुरानी उपेक्षा अब असहनीय हो चुकी है। यदि आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को धरातल पर उतारना है, तो बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाना अत्यावश्यक है। युवा व्यापारी सौरभ ने लिखा कि व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा, रोज़गार हर क्षेत्र में बुंदेलखंड पिछड़ा हुआ है। हमें अब समर्पित शासन और निर्णायक पहचान की आवश्यकता है। युवा निर्भय बाजपेई ने अपने पत्र में कहा कि हमारी पीढ़ी रोज संघर्ष कर रही है। यहाँ न उद्योग हैं, न रोज़गार। यदि क्षेत्र को न्याय देना है तो बुंदेलखंड राज्य की माँग को स्वीकार करना होगा। खागा बाज़ार की दुकानों पर बुंदेलखंड राज्य की मांग वाले पोस्टर लगाए गए और काम दो, पानी दो राज्य बुंदेलखंड हमारा हो जैसे नारों के साथ जनभावना को मुखर किया गया। अभियान की स्थानीय इकाई ने बताया कि आने वाले दिनों में अन्य व्यापारी, शिक्षक, महिलाएं और छात्र-छात्राएं भी प्रधानमंत्री को राखियाँ और पत्र भेजकर अभियान में भाग लेंगे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0