गंगा, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण समिति की बैठक सीडीओ ने ली
मथुरा (आरएनआई) जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक का आयोजन कलैक्ट्रेट स्थित सभागार में किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी जिला गंगा समिति, मथुरा मनीष मीना द्वारा की गयी। उक्त बैठक का संचालन प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग मथुरा श्री रजनीकान्त मित्तल द्वारा किया गया। उक्त बैठक में विभाग वार नदी संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु कृत कार्यो की समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि अमृत सरोवर के चारो तरह हरयाली युक्त पौधों को रोपित किया जाए एवं मृत पौधों को तत्काल वन विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए बदलवाया जाए।
बैठक में वृक्षारोपण-2025 के दृष्टिगत समस्त विभागों को निर्देशित करते हुए महोदय द्वारा कहा गया कि पौधारोपण हेतु स्थलो का चिन्हाकन कार्य पर्ण कराते हुए जल्द से जल्द अग्रिम मृदा कार्य की शुरूआत करा दी जाए। जिससे वृक्षारोपण-2025 की समस्त तैयारियां ससमय पूर्ण की जा सकें। जैव अवशिष्ट की निगरानी हेतु क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मथुरा को निर्देशित किया गया कि प्रतिमाह कम से कम 05 अस्पतालों में जैव अवशिष्ट प्रबन्धन की जांच कर समिति को कृत कार्यवाही से अवगत कराये। महोदय द्वारा नालों में प्रवाहित इंडस्ट्रियल उत्प्रवाह पर क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मथुरा एवं अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण मथुरा को निर्देशित किया गया कि उक्त के सम्बन्ध में रोकथाम हेतु सम्बन्धित आवश्यक कार्यवाही की जाए।
उक्त बैठक में अपर नगर आयुक्त नगर निगम मथुरा-वृंदावन रामजीलाल, उप प्रभागीय वन अधिकारी मथुरा, सुशील कुमार, जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति मथुरा अमन वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



