बी.एस.ए. कॉलेज मथुरा के छात्र रोहित ने पेनचेक सिलेट चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता,  बढ़ाया डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा का मान

Monday, April 21, 2025 - 18:58
Updated: 2 years ago
0
बी.एस.ए. कॉलेज मथुरा के छात्र रोहित ने पेनचेक सिलेट चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता,  बढ़ाया डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा का मान

मथुरा (आरएनआई) बेंगलुरु नॉर्थ यूनिवर्सिटी में आयोजित ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी पेनचेक सिलेट चैंपियनशिप 2024-25 में डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा का प्रतिनिधित्व करते हुए बी.एस.ए. महाविद्यालय, मथुरा के छात्र रोहित ने -50 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अर्जित किया।

यह गौरवपूर्ण उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय बल्कि बी.एस.ए. महाविद्यालय के लिए भी अत्यंत सम्मानजनक है। रोहित के साथ-साथ महाविद्यालय के बीपीइएस विभाग के छात्र कार्तिक, जितेन्द्र कुमार, लोकेन्द्र, प्रिंस तथा बृजनाथ सैनी ने उनके साथ सहभागिता कर उत्साहवर्धन किया और खेल भावना को सशक्त किया।

प्राचार्य ने रोहित का महाविद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया एवं उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि यह महाविद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है कि हमारे छात्र राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक अर्जित कर रहे हैं। रोहित ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन से यह उपलब्धि प्राप्त की है। मैं सभी विद्यार्थियों से आह्वान करता हूँ कि वे खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करें और महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय का नाम रोशन करें। खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास का भी माध्यम हैं। हमारा महाविद्यालय सदैव छात्रों को सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करता रहेगा।

प्राचार्य ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए यह भी कहा कि भविष्य में महाविद्यालय खेल प्रतिभाओं को आवश्यक संसाधन, प्रशिक्षण और अवसर प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। इस प्रेरणास्पद घटना से निश्चित रूप से अन्य छात्र भी प्रेरणा लेंगे और विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर महाविद्यालय व समाज का गौरव बढ़ाएंगे।

इस अवसर पर जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष  शैलेश मिश्रा तथा महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. जसवंत सिंह, डॉ. विद्योतमा सिंह, डॉ. रवीश शर्मा,  सोनू ठाकुर,  कपिल अत्री और  प्रदीप प्रकाश की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User