गंगा रामपुर गांव में बजबजा रही नालियां

Jul 3, 2025 - 19:29
Jul 3, 2025 - 19:37
 0  135
गंगा रामपुर गांव में बजबजा रही नालियां

हथगाम, फतेहपुर (आरएनआई) हथगाम ब्लॉक के ग्राम गंगा रामपुर गांव में कई महीनों से साफ सफाई न होने से जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालियां बजबजा रही हैं जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों द्वारा प्रधान से कई बार रोड व नालियों में रुके गंदे पानी को लेकर कहा गया परंतु नालियों में भरे गंदे पानी को नहीं निकला गया जिससे नालियों में पड़े कीड़े व बदबू से जीना मुहाल हैं। महीनो से सफाई न होने से गंदगी का ढेर लगा हुआ है। नालियां जाम हो चुकी है। गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। गांव के रहने वाले अंशुल का कहना है कि गांव में सफाई नहीं होने से गंदगी से परेशान हैं। ग्राम प्रधान से आशा करते हैं कि जल्द से जल्द बजबजा रही नालियां व रोड में फैली गंदगी को साफ कराया जाए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0