हथगाम: वार्ड नं. 1 व 2 में वर्षों से खराब स्ट्रीट लाइटें, लोगों ने चेयरमैन से जल्द समाधान की मांग की

Jul 3, 2025 - 19:30
Jul 3, 2025 - 19:37
 0  135
हथगाम: वार्ड नं. 1 व 2 में वर्षों से खराब स्ट्रीट लाइटें, लोगों ने चेयरमैन से जल्द समाधान की मांग की
demo

हथगाम, फतेहपुर (आरएनआई) वार्ड नं. एक नगर पंचायत हथगाम में सालों से खराब पड़ी लाइटों को बदला नहीं जा रहा है। वार्ड के लोगों का कहना है कि वार्ड नं 1 व 2 के बीच लगे खंभे में खराब पड़ी लाइटों का निस्तारण क्यों नहीं हो रहा है। दुर्गेश व संदीप का कहना है कि अगर दूसरे वार्डाे की लाइट खराब होती है तो एक से दो दिन के भीतर लाइट लग जाती हैं। आखिर सालों से खराब पड़ी लाइटों का कब निस्तारण होगा। या फिर नगर पंचायत के कर्मचारी वार्डवासियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। वार्ड नंबर 2 कजियाना के ही रहने वाले संदीप, दीपक, दुर्गेश, बाबूलाल, सोनू आदि लोगों ने जल्द से जल्द खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलवाए जाने की चेयरमैन से मांग की है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0