खेल, कला और तकनीक में निखरेंगी प्रतिभाएं – कलेक्टर
शिक्षा विभाग की बैठक में दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने आज जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में शिक्षा विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें आगामी परीक्षाओं में बेहतरीन परिणाम सुनिश्चित करने और शिक्षा के स्तर को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। इस बैठक में 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणामों में सुधार पर विशेष जोर दिया गया।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षा के हर स्तर पर गुणवत्ता बनी रहनी चाहिए और मेधावी छात्रों को शासन की सभी योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि तहसील स्तर पर भी इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जाए जिससे जरूरतमंद विद्यार्थियों तक सहायता पहुंच सके।
व्यवहारिक शिक्षा पर दें ध्यान – कलेक्टर
व्यवहारिक शिक्षा पर जोर देते हुए कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि छात्रों में व्यवहारिक ज्ञान को विकसित करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से खेल, कला और तकनीक के क्षेत्रों में भी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए कहा, ताकि वे अपने अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखार सकें और एक सक्षम व जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
सर्वांगीण विकास पर सहमति
इस बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी सीएस सिसोदिया, डीपीसी ऋषि शर्मा विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, परीक्षाओं में सफलता सुनिश्चित करने और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए समन्वित प्रयास करने पर सहमति व्यक्त की।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



