सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी गंभीरतपूर्वक समझें – कलेक्टर श्री कन्याल
समय सीमा बैठक में लंबित पत्रों की समीक्षा के दौरान दिये आवश्यक निर्देश
गुना (आरएनआई) सभी विभाग प्रमुख सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण गंभीरतापूर्वक करें। अपने आप को मोटिवेंट करें और स्वयं अपनी जिम्मेदारी समझे। सीएम हेल्पलाइन में उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। इस आशय के निर्देश कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा बैठक दिये। बैठक में अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक दुबे सहित विभिन्न जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर द्वारा सीएम हेल्पलाइन से संबंधित प्रकरणों के निराकरण के लिये विभिन्न विभागों को लक्ष्य निर्धारित किये। बैठक में कलेक्टर द्वारा 70+ आयुष्मान कार्ड की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने लक्ष्य निर्धारित कर 70+ आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिये। उन्होंने सभी विभाग प्रमुख को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने विभाग में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाये। बैठक में सीएम मॉनिट, राजस्व वसूली के संबंध में कलेक्टर द्वारा आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। बैठक में कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई में जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे नवाचार आधार कैंप एवं स्वास्थ्य शिविर के समुचित प्रचार-प्रसार के निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई के दौरान आयोजित किये जा रहे स्वास्थ्य शिविर में पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं साथ ही आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो।
बैठक में कलेक्टर द्वारा सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने ब्लॉक में चिकित्सा, शिक्षा एवं तहसीलों में कार्यो की सतत मॉनिटरिंग करें। शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिलना सुनिश्चित रहे। आज आयोजित बैठक में कलेक्टर द्वारा समय सीमा पत्रों से लंबित पत्रों की बिंदुवार समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



