खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जाँच हेतु लिए गये दूध, दुग्ध पदार्थ एवं अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल
गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं डॉ० राजकुमार ऋषीश्वर अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला गुना के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों की निरंतर जाँच एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परीक्षण हेतु फूड सैंपलिंग की कार्यवाही जारी है।
इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा शहरी आँगनबाडि़यों में वितरित होने वाले भोजन की केन्द्रीयकृत किचिन आदर्श धार्मिक परमार्थिक सेवा समिति से दाल, आटा, मिर्ची पाउडर, राजेश रेस्टोरेंट से खाद्य तेल, मैदा, बेसन के लड्डू, इमरती, समौसा, महावीर किराना स्टोर, कैन्ट रोड़ से सोयाबीन तेल, नमक, बेसन, दाल, ममता डेयरी प्रोडक्टस नयापुरा से पनीर, घनश्याम डेयरी कोटेश्वर मन्दिर गली से पनीर, मावा, घी, दूध, श्रीराम इण्डस्ट्रीज गुना से दूध, पनीर, मावा, घी, काउरस प्राइवेट लिमिटेड इण्डस्ट्रीयल एरिया से दूध, क्रीम, घी के नमूने जांच हेतु लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को भेजे गये हैं, जिनकी रिपोर्ट आने पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य व्यवसायी को अपने-अपने प्रतिष्ठान में साफ-सफाई रखने, शुद्ध एवं ताजा खाद्य सामग्री विक्रय करने हेतु निर्देश दिये गये।
कलेक्टर के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच एवं सैम्पलिंग कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



