खाद संकट पर सरकार के दावे फेल: बमोरी विधायक ने मौके पर पकड़ी अव्यवस्था, किसानों की आवाज उठाई
बमोरी (आरएनआई) सरकार का झूठा उजागर, सरकार कह रही है किसानों को कोई दिक्कत और परेशानी नहीं है पर्याप्त खाद सुगमता से मिल रहा है, किसानों को खाद की परेशानी की समस्या को देखते हुए बमोरी विधायक खुद खाद वितरण केंद्र पर पहुंचे और उन्होंने देखा की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी किसानों के लिए ना टोकन की सही से व्यवस्था की गई थी ना ही नियम अनुसार निष्पक्षता से किसानों को खाद मिल रहा था कई किसानों ने गंभीर आरोप लगाए की खाद ब्लैक किया जा रहा है दो-दो दिन से किसान लाइन में लगे हुए हैं, विधायक जी के द्वारा तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को फोन लगाया गया और किसानों की समस्या से अवगत कराया और अधिकारियों से कहा है कि किसानों को सुगमता से खाद उपलब्ध करवाया जाए, किसानों को परेशान ना किया जाए यदि किसानों को कोई समस्या होती है तो किसानों की समस्या को विधानसभा में उठाऊंगा: विधायक ऋषि अग्रवाल।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

