खाद के ऊपर प्रशासन अधिकारियों के ऊपर बहुत कुछ अवगत करा गया खुदकुशी के पूर्व वीडियो संदेश में भगवत किरार, वीडियो हुआ वायरल, आरएनआई वीडियो वायरल की सत्यता से इत्तेफाक नहीं रखता

Monday, November 18, 2024 - 21:36
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) खाद न मिलने पर किसान ने की खुदकुशी, फेसबुक पर वीडियो जारी करके महेंद्र किरार का किया धन्यवाद गुना, विधानसभा बमोरी के ग्राम झागर का निवासी भगवत किरार गांव के लोग पाती दादा भी कहते थे भगवत के एक लड़का और एक लड़की है

भगवत की दर्द भरी कहानी
भागवत बीते कुछ दिनों से खाद को लेकर परेशान था खाद की व्यवस्था में लगा हुआ था हताश परेशान होकर कहीं से भी संतोष जनक आश्वासन नहीं मिलने पर अपनी दर्द भरी कहानी एक वीडियो के माध्यम से जनता के सामने नेताओं के सामने एवं प्रशासन शासन के कर्मचारियों के सामने रखने के लिए वीडियो बनाकर फेसबुक पर डाली
मृतक भगवत ने वीडियो में कहा कि मैं एक छोटा सा किसान हूं मेरे पास काम से कम जमीन है मुझे अभी तक एक भी दाना खाद का नहीं मिला है बच्चों के भी आधार कार्ड बन रहे हैं अगर आधार कार्ड पर खाद दिया जाएगा तो हम लोगों की तो बस की ही नहीं है सरकारी रेट 1350 रुपए में खरीद कर तीन ₹3000 में ब्लैक में बेचते हैं उन्होंने यह भी कहा कि तहसीलदार पटवारी खाद को बेच रहे हैं ब्लैक में महंगा खाद छोटे किसान कहां से खरीद पाएंगे कैसे ले पाएंगे 

वीडियो में भगवत किरार ने कहा कि मैं बमोरी पंचायत सदस्य महेंद्र किरार ( महेंद्र भाई साहब )
ने अच्छा काम किया जो किसानों के लिए मोदी जी से कहकर खाद मंगवाया ऊपर नेताओं को फोन लगाकर किसने की व्यवस्था कराई जहां जो बटवाते हैं वह बहुत बड़े लेवल पर फर्जी बड़ा कर रहे हैं पुलिस प्रशासन के कर्मचारियों की तारीफ की कहा कि सुबह से भूखे प्यासे लगे हुए हैं और फर्जी बड़ा करने वाले फर्जीवाड़ा कर रहे हैं भगवत ने कहा कि महेंद्र किरार का हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं कि इस खाद को व्यवस्थापक बटवाया जाए आपसी किसानों में भेदभाव ना हो और लड़ाई ना हो
हे सारी कहानी एक वीडियो के माध्यम से फेसबुक पर डालकर जनता और कर्मचारियों को अवगत कराने की कोशिश की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User