खबरों से बौखलाए प्रधान प्रतिनिधि ने सोशल मीडिया पर पत्रकारों पर की अभद्र टिप्पणी, लोकतांत्रिक व्यवस्था और प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला 

Monday, December 29, 2025 - 20:41
0
खबरों से बौखलाए प्रधान प्रतिनिधि ने सोशल मीडिया पर पत्रकारों पर की अभद्र टिप्पणी, लोकतांत्रिक व्यवस्था और प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला 

टोंडरपुर/ हरदोई (आरएनआई) क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म, पत्रकारों में रोष, क्षेत्र में चल रही लगातार खबरों से बौखलाए प्रधान प्रतिनिधि ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर स्थानीय पत्रकारों के खिलाफ अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी कर दी। प्रधान प्रतिनिधि की इस हरकत से न केवल पत्रकार समाज में रोष व्याप्त है, बल्कि मामले को लेकर क्षेत्र में तीखी चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

यह मामला विकासखंड विकास खंड टोंडरपुर क्षेत्र के उमरौली गांव का है जहां से विकास कार्यों में अनियमितताओं को लेकर खबरें प्रकाशित हुई जिस पर गुस्साये प्रधान प्रतिनिधि ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए पत्रकार पर अभद्र टिप्पणी करते हुए धमकी दी जा रही है I बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से ग्राम पंचायत से जुड़ी अनियमितताओं और विकास कार्यों में कथित गड़बड़ियों को लेकर खबरें प्रकाशित की जा रही थीं। इन्हीं खबरों से आहत होकर प्रधान प्रतिनिधि ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पत्रकारों को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है।
पत्रकारों का कहना है कि खबरें तथ्यों और जनहित के मुद्दों पर आधारित थीं, लेकिन सवालों का जवाब देने के बजाय प्रधान प्रतिनिधि द्वारा इस तरह की भाषा का प्रयोग करना लोकतांत्रिक व्यवस्था और प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है। स्थानीय पत्रकार संगठनों ने इस मामले की निंदा करते हुए चेतावनी दी है कि यदि प्रधान प्रतिनिधि द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी गई तो उच्च अधिकारियों और प्रशासन से शिकायत की जाएगी। वहीं कुछ पत्रकारों ने कानूनी कार्रवाई की भी बात कही है। मामले को लेकर क्षेत्रीय जनता भी दो धड़ों में बटी नजर आ रही है। एक तरफ लोग पत्रकारों के समर्थन में खड़े हैं तो दूसरी ओर प्रधान प्रतिनिधि की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या रुख अपनाता है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User