टड़ियावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध मिट्टी खनन में प्रयुक्त जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
हरदोई (आरएनआई) थाना टड़ियावां पुलिस ने अवैध रूप से मिट्टी का खनन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 29 दिसंबर 2025 को थाना टड़ियावां क्षेत्रांतर्गत ग्राम मिधियावां में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही खनन में संलिप्त व्यक्ति मौके से फरार हो गए। कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन (UP30CT4505) तथा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली (UP30AY1916) को मौके से बरामद कर धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं तथा प्रकरण में विधिक कार्रवाई प्रचलित है। इस कार्रवाई में थाना अध्यक्ष सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)