खबर से बौखलाए आरोपी ने दी, मीडिया कर्मी को धमकी

Wednesday, October 11, 2023 - 20:40
Updated: 3 years ago
0
खबर से बौखलाए आरोपी ने दी, मीडिया कर्मी को धमकी

हाथरस। आजकल पत्रकारों को धमकी देना फैशन सा बन गया है? वही जिला प्रशासन इस और से आंखें मूंदें हुए हैं? ताजा ही मामला नगला उदैया पर फायरिंग की खबर निकालने से आक्रोशित होकर आरोपी ने मीडियाकर्मी को ही धमकी दे डाली,पीड़ित मीडियाकर्मी ने पुलिस अधीक्षक से  शिकायत की है।
आपको बतादें की कुछ दिन पूर्व हसायन थाना क्षेत्र के नगला उदैया पर एक व्यक्ति पर कुछ नामजद आरोपियों के द्वारा रात में फायरिंग की गई थी, जिसमें पीड़ित की कार छतिग्रस्त हो गई थी, और उसकी जान बाल बाल बची थी, जिसकी खबर इसी थाना क्षेत्र  जरेरा के रहने वाले गौरव पचौरी  नामक  मीडियाकर्मी के द्वारा बनाई गई थी, और प्रमुखता से चलाया भी गया था, जिससे आक्रोशित होकर नामजद आरोपियों में से एक आरोपी अर्जुन यादव  के द्वारा मीडियाकर्मी गौरव पचोरी को जान से मारने की धमकी और अन्य अंजाम भुगतने की धमकी दी गई, जिससे सहमे हुए पत्रकार के द्वारा  पुलिस अधीक्षक हाथरस को प्रार्थना देकर उक्त आरोपी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की गई है, और पत्रकार को भय मुक्त करने की प्रार्थना की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User