कलेक्टर ने किया एसआईआर सर्वे कार्य की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
गुना (आरएनआई) कलेक्टर ने बरखेड़ा हाट में एसआईआर सर्वे कार्य की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने बीएलओ (BLO) के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए उपस्थित जनों को सर्वे की महत्ता के संबंध में जागरूक किया।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बीएलओ एवं बीएलए आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि सर्वे कार्य समयसीमा में पूर्ण हो सके। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि एसआईआर सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही करता पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध सस्पेंशन का प्रस्ताव तैयार कर तत्काल कार्यवाही करें। इसके पश्चात कलेक्टर श्री कन्याल ने एसडीएम कार्यालय आरोन में सभी सुपरवाइजर / बीएलओ के साथ बैठक आयोजित की। इसमें उन्होंने बीएलओ को आने वाली समस्या और सुझावों को सुना साथ ही उनका समाधान किया।
बैठक में एसडीएम महेश बमना, तहसीलदार धीरेन्द्र गुप्ता, कृषि उपसंचालक संजीव शर्मा सहित सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



