क्राइस्ट स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मेहनत और अनुशासन का संदेश

Friday, April 24, 2026 - 20:50
Updated: 6 months ago
0
क्राइस्ट स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मेहनत और अनुशासन का संदेश

गुना (आरएनआई) क्राइस्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सत्र 2025-26 की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेघावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला अध्यक्ष,संस्था के प्राचार्य बाबू जॉन,भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव सहित शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि  आज हम उन विद्यार्थियों का सम्मान कर रहे हैं जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से कक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।लेकिन मैं यह भी कहना चाहूँगा कि टॉप करना ही सब कुछ नहीं है। असली सफलता तब होती है जब हम अपने ज्ञान का उपयोग समाज और देश के हित में करें। आप सभी आगे भी इसी तरह निरंतर सीखते रहें, विनम्र बने रहें और दूसरों के लिए प्रेरणा बनें।

साथ ही, मैं उन विद्यार्थियों से भी कहना चाहूँगा जो इस बार टॉप नहीं कर पाए—निराश होने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है। असफलता हमें और मजबूत बनाती है और आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। मेहनत जारी रखें, सफलता अवश्य आपके कदम चूमेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User