कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर कर दिया जेंडर चेंज...!
युवक को कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपितों ने प्राइवेट पार्ट की सर्जरी कर जेंडर चेंज कर दिया। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
रामपुर (आरएनआई) युवक को कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपितों ने प्राइवेट पार्ट की सर्जरी कर जेंडर चेंज कर दिया। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
युवक पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। वह किन्नरों के साथ पार्टियों में डांस करता है। उसकी शाहबाद में रहने वाली रुबीना से जान पहचान थी। रुबीना मूल रूप से पटवाई थाना क्षेत्र के सूपा गांव से है। वह पहले लड़का थी, जो जेंडर बदलवाकर रुबीना बन गई।
युवक ने बताया कि 26 जून को वह एक डांस पार्टी के लिए बरेली के आंवला क्षेत्र में जा रहा था। शाहबाद में उसे रुबीना मिल गई। वह अपने घर ले गई। वहां कुछ अन्य लोग भी थे। उसे फ्रूटी पिलाई, जिसके बाद वह बेहोश हो गया।
उसे चार दिन बाद जब होश आया तो वह रुबीना के घर पर था। उसका प्राइवेट पार्ट गायब था। उसने फोन करके अपने स्वजन को सूचना दी। वहां पहुंचे स्वजन उसे लेकर सोमवार देर शाम शाहबाद कोतवाली आए। पुलिस ने युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
शाहबाद कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि इस मामले में युवक की पत्नी की ओर से रुबीना और विकास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दोनों ने शादी नहीं की है लेकिन, पति-पत्नी की तरह रहते हैं। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित की सर्जरी किसने और कहाँ की इसकी जानकारी की जा रही है।
उधर, सीएचसी शाहबाद के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके चंदेल ने बताया कि युवक का प्राइवेट पार्ट काटा नहीं गया है, बल्कि किसी कुशल सर्जन ने उसकी सर्जरी कर जेंडर चेंज किया है। युवक के जख्म के टांके भी कट चुके हैं। यह काम किन्नरों का नहीं है। इसमें जान का जोखिम है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



