कोलाहल पर प्रतिबंध के बीच एसपी बंगले पर धूमधाम से मना साहब का जन्मदिन

Tuesday, January 21, 2025 - 14:14
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत लाउड स्पीकर और ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पूर्णतः प्रतिबंध के बावजूद बीती रात एसपी के जन्मदिन पर हुई पार्टी जनचर्चा में है। एसपी बंगले पर हुई इस पार्टी में देर रात तक आर्केस्ट्रा चली जिसमें भोपाल से आए सिंगर के साथ ही पुलिस अधिकारियों ने भी खूब गाने गाए। गौरतलब है कि विभिन्‍न वार्षिक परीक्षाओं के निर्विघ्‍न, शांतिपूर्ण एवं व्‍यवस्थित तरीके से संपन्‍न कराने, कानून व्‍यवस्‍था बनाये रखने तथा ध्‍वनि प्रदूषण को रोकने की दृष्टि से कलेक्टर डॉ सतेंद्र सिंह ने 18 जनवरी को कलेक्टर  ने मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम तथा ध्वनि प्रदूषण नियम के तहत एक आदेश जारी कर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउड स्पीकर तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पूर्णतः प्रतिबंध लागू किया है। इसके बाद आदेश का उल्लंघन करने पर शारदा, नवलोक, प्रेम ग्रीन और अशोका मैरिज गार्डन में रात्रि 10 बजे के बाद डीजे बजते पाए जाने से प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा डीजे बंद कराते हुए मशीन जप्त करने की कार्यवाही की गई थी वहीं कैंट रोड पर एक डीजे वाहन चलता पाए जाने से उस पर भी कार्यवाही की गई थी। बीती रात एसपी संजीव कुमार सिन्हा के जन्मदिन की पार्टी बंगले पर आयोजित हुई। जिसमें के फॉर किशोर फेम सिंगर अनिल श्रीवास्तव ने देर रात तक आर्केस्ट्रा पर फिल्मी नगमे प्रस्तुत किए। रात ग्यारह बजे पुलिस अधिकारियों ने भी माइक थाम लिया। संगीत निशा देर रात तक चली इस बीच वहां मौजूद कुछ लोगों ने प्रोग्राम को फेसबुक पर लाइव भी दिखाया। गुना एसपी और कलेक्टर के बंगले एक दूसरे से सटे हुए हैं। इस पार्टी को लेकर लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या अफसर नियमों से ऊपर हैं।

पुलिस अधीक्षक के बंगले पर देर रात्रि तक आर्केस्ट्रा पार्टी ओर डीजे की विधिवत परमिशन लेने को लेकर sdm गुना को फोन कई बार लगाया जो नहीं उठाया गया,मोबाइल पर msg भी किया,जिसका रिप्लाई नहीं दिया गया।


Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User