कोतवाली क्षेत्र के नोहरी कलां में शिवमंदिर की मूर्तियां खंडित, पुलिस ने शुरू की जांच

Thursday, July 25, 2024 - 21:41
Updated: 2 years ago
0
कोतवाली क्षेत्र के नोहरी कलां में शिवमंदिर की मूर्तियां खंडित, पुलिस ने शुरू की जांच

शिवपुरी (आरएनआई) शहर के कोतवाली क्षेत्र के नोहरी कलां के जाटव मोहल्ले के मंदिर में शिवमंदिर की मूर्तियां बुधवार की रात खंडित कर दी गई। सुबह पूजा करने कुछ लोग मंदिर पहुंचे थे। जहां उन्हें मूर्तियां टूटी पड़ी हुई मिली। रहवासियों ने इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है। जहां पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

कोतवाली में शिकायत लेकर पहुंचे दिनेश जाटव ने बताया कि शिव मंदिर की मूर्तियों में भगवान शिव, मां पार्वती और गणेश की प्रतिमा को पत्थर से तोड़कर अलग कर दिया गया है। 10 दिनों बाद उसका भाई सहित क्षेत्र के रहने वाले युवा कांवर भरकर लाने वाले है।

सभी कांवरिया इसी शिव मंदिर पर जल चढ़ाने वाले थे। हालांकि, इससे पहले किसी अज्ञात व्यक्ति के ओर से माहौल को खराब करने के लिए मूर्तियों को तोड़ दिया गया है। पुलिस ने गंभीर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User