कोटा के ऐतिहासिक मठ में महंत की निर्मम हत्या, सोते समय धारदार हथियारों से किया हमला

Saturday, June 6, 2026 - 22:24
Updated: 2 months ago
0
कोटा के ऐतिहासिक मठ में महंत की निर्मम हत्या, सोते समय धारदार हथियारों से किया हमला

कोटा के बोरखेड़ा क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ में देर रात अज्ञात बदमाशों ने सोते समय महंत देवानंद महाराज की निर्मम हत्या कर दी। हमलावरों ने साज़िश के तहत पहले पुजारी का कमरा बाहर से बंद किया और फिर महंत पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए।

लहूलुहान हालत में उन्हें एमबीएस (MBS) अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद गांव में भारी तनाव है और हिंदू संगठनों में जबरदस्त आक्रोश है। वारदात की वजह अभी साफ नहीं है। पुलिस की 3 विशेष टीमें सीसीटीवी और डॉग स्क्वाड की मदद से हत्यारों की तलाश में जुटी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User