समाधान दिवस में फरियादियों ने लगाई न्याय की गुहार
खागा, फतेहपुर (आरएनआई) शनिवार को कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुनने और उनका शीघ्र समाधान करने हेतु एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह, खागा कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश शुक्ला तथा राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
शिकायत के दौरान थाने में बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, अन्य नागरिक पहुँचे और अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। प्रार्थना पत्रों में अधिकांश मामले भूमि विवाद, आपसी झगड़े, रास्ता विवाद से संबंधित पाए गए। सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है, जिसका उद्देश्य जन समस्याओं को प्राथमिकता पर सुनना और त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों की निष्पक्षता से जांच की जाए और पीड़ितों को न्याय दिलाने में कोई कोताही न बरती जाए। अपराध निरीक्षक दिनेश शुक्ला ने बताया कि कुल 28 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कुछ का मौके पर ही समाधान कर दिया गया जबकि शेष शिकायतों पर जांच जारी है। राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने भी भूमि विवादों के मामलों में सहयोग करते हुए समाधान प्रक्रिया को गति दी। इस मौके पर राजस्वकर्मी कुलदीप सिंह, गिरजा शंकर साहू, सहित अन्य मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



