कैंट थाना क्षेत्र से ट्रेक्टर-ट्राली चोरी के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतर्राज्यीय ट्रेक्टर चोर गिरोह का खुलासा कर गिरोह के दो आरोपी किए गिरफ्तार

आरोपियों से चोरी के दो ट्रेक्टर व एक ट्राली बरामद 

Jun 23, 2025 - 22:04
Jun 23, 2025 - 22:04
 0  1.4k

गुना (आरएनआई) कैंट थाना पुलिस द्वारा ऊमरी रोड एक निजी होटल के पीछे से ट्रेक्टर-ट्राली चोरी के मामले में सक्रियता पूर्वक कार्यवाही कर मात्र आठ दिनों में ही ट्रेक्टर ट्राली चोरी के एक गिरोह का खुलासा करते हुए प्रकरण में दो आरोपी चोर गिरफ्तार कर जिनसे चोरी के दो ट्रेक्टर व एक ट्राली बरामद किए गए हैं।  

 उल्लेखनीय है कि दिनांक 14 जून को फरियादी टीकाराम राठौर निवासी ऊमरी रोड नानाखेडी गुना के द्वारा केंट थाने में रिपोर्ट की गई थी कि उसने चार माह पहले नया स्वराज 855 ट्रेक्टर खरीदा था । रोजाना की तरह 11 जून  की रात को उसने अपना ट्रेक्टर व ट्राली घर के बाहर खडे किए थे । अगले दिन सुबह देखा तो ट्रेक्टर ट्राली वहां से गायब थे जिन्हें कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । जिस पर से केंट थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 651/25 धारा   303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।

 केंट थाना पुलिस द्वारा ट्रेक्टर-ट्रॉली चोरी के उपरोक्त प्रकरण में सक्रियता से कार्यवाही की गई और इसमें विभिन्न तकनीकी संसाधनों की मदद से ट्रेक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी की तलाश व पतारसी के सघन प्रयास किये गये इस हेतु कैंट थाना पुलिस के लगातार प्रयासों के फलस्वरुप ट्रेक्टर-ट्रॉली चोरी में अज्ञात आरोपी ज्ञात किए गए और मात्र आठ दिनों के भीतर ही बीते रोज संदेही आरोपी लालू पुत्र गेंदालाल यादव उम्र32 साल निवासी ग्राम विलास थाना कैंट गुना एवं सुजान सिंह पुत्र भूरेलाल गुर्जर उम्र 30 साल निवासी ग्राम पृथ्वीपुरा थाना जावर जिला झालावाड राजस्थान को हिरासत में लेकर ट्रेक्टर चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर जिनके द्वारा अपने अन्य दो और साथियों के साथ मिलकर राजस्थान और मध्यप्रदेश में ट्रेक्टर-ट्राली चोरी कर बेच देना बताया जिस पर से प्रकरण में धारा 317 बीएनएस इजाफा की गई । पुलिस द्वारा आरोपी लालू यादव एवं सुजान सिंह गुर्जर के कब्जे से प्रकरण में चोरी गया स्वराज 855 ट्रेक्टर-ट्राली के अतिरिक्त चोरी का एक अन्य महिन्द्रा 575 ट्रेक्टर भी बरामद किया गया है । आरोपी शातिर चोर हैं जिनसे चोरी की अन्य घटनाओं और उनके शेष  फरार दोनों साथियों के संबंध में पूछताछ हेतु माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लिया गया है एवं फरार दोनों आरोपियों की पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है और जिन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जावेगा ।    

केंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक बुंदेल सिंह सुनेरिया, प्रधान आरक्षक अमित तिवारी, प्रधान आरक्षक शिवदयाल वर्मा, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक धीरेन्द्र गुर्जर, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक नवदीप अग्रवाल, आरक्षक विनीत शर्मा, आरक्षक रानू रघुवंशी, आरक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव की सराहनीय भूमिका रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0