केन्‍द्रीय मंत्री के मुख्‍य आतिथ्‍य में जन समस्‍या निवारण शिविर का किया गया आयोजन, मंत्री सहित अतिथियों द्वारा हितग्राहीमूलक योजनाओं के किये गये हितलाभ वितरण

Saturday, January 11, 2025 - 19:19
Updated: 2 years ago
0
केन्‍द्रीय मंत्री के मुख्‍य आतिथ्‍य में जन समस्‍या निवारण शिविर का किया गया आयोजन, मंत्री सहित अतिथियों द्वारा हितग्राहीमूलक योजनाओं के किये गये हितलाभ वितरण

गुना (आरएनआई) केन्‍द्रीय संचार एवं पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के आतिथ्‍य में आज गुना के सर्किट हाउस में जनसमस्‍या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्‍ता संरक्षण विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री गोविन्‍द सिंह राजपूत उपस्थित रहे।

केन्‍द्रीय मंत्री द्वारा शिविर के दौरान श्रीराम कालोनी निवासी श्रीमति रूपवती अहिरवार को सिलाई मशीन देने के निर्देश दिये। इसी प्रकार ऋषि शर्मा के आवेदन पर विचार करते हुए रेडक्रॉस से आर्थिक सहायता के निर्देश दिये गये।  साथ ही कब्‍जे से संबंधित शिकायत प्राप्‍त होने पर केन्‍द्रीय मंत्री द्वारा मौके पर फोर्स भेजकर निराकरण के निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिये। राकेश रघुवंशी की मेडिकल जांच प्राप्‍त नही होने पर केन्‍द्रीय मंत्री ने गंभीरता से लिया और वरिष्‍ठ स्‍तर पर दूरभाष से चर्चा कर तत्‍काल रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिये। इसी प्रकार स्‍पाइस पार्क में प्‍लाट के पुर्नआवंटन के लिए कलेक्‍टर से चर्चा कर प्रस्‍ताव तैयार करने के निर्देश दिये गये। 

जनसमस्‍या निवारण शिविर में 500 से अधिक लोगों ने पंजीयन कराया। आवेदनों को पंजीकृत कर टोकन दिये गये। टोकन लेकर वन-टू-वन आमजन अपनी समस्‍या को लेकर केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया के समक्ष उपस्थित होकर अपनी-अपनी समस्‍याएं बतायी। श्री सिंधिया ने मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुलाकर उचित निराकरण के निर्देश दिये गये। आज आयोजित शिविर में मुख्‍य रूप से आवास, इलाज, अनुकंपा नियुक्ति, खसरा, नामांतरण, बिजली, राजस्‍व संबंधी मामले सीमांकन, बंटवारा व कब्‍जा दिलाने संबंधी अधिकांश आवेदन प्राप्‍त हुए। इस दौरान चिकित्‍सा विभाग द्वारा स्‍वास्‍थ्‍य कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें ओपीडी के 62 लोगों का उपचार किया गया एवं 08 आयुष्‍मान कार्ड मौके पर बनाकर लाभांवित किया गया। 

मंत्री सहित अतिथियों द्वारा हितग्राहीमूलक योजनाओं के किये गये हितलाभ वितरण

शासन द्वारा संचालित हितग्राहीमूलक एवं स्‍वरोजगार योजनाओं के हितग्राहियों को लाभांवित करने के उद्देश्‍य से उद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्‍यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के 06 हितग्राहियों को 99.75 लाख से अधिक ऋण वितरण किये गये। इसी प्रकार असंगठित शहरी एवं ग्रामीण कर्मकार मण्‍डल के 04 हितग्राहियों ई-संबल कार्ड वितरित किये गये। नगरीय निकाय द्वारा संचालित पीएम स्‍वनिधि के 05 हितग्राहियों को 20 हजार एवं 50 हजार राशि के हितलाभ प्रदाय किया गया। 

गुना तहसील नगरीय एवं ग्रामीण तहसील के अंतर्गत निवासरत हितग्राहियों को फोती नामांतरण, नामांतरण अमल, वसीयत नामांतरण, बटवारा आदि के लगभग 27 से अधिक हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया गया। 


आज इस दौरान केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया द्वारा जनसमस्‍या निवारण शिविर स्‍थल पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा कराई गयी व्‍यवस्‍थाओं की जमकर तारीफ की और धन्‍यवाद दिया गया। 

आज इस अवसर पर विधायक पन्‍नालाल शाक्‍य, जिला पंचायत अध्‍यक्ष अरविंद धाकड़, बीजेपी अध्‍यक्ष धर्मेन्‍द्र सिकरवार, नगर पालिका अध्‍यक्ष श्रीमति सविता गुप्‍ता, नगर पालिका उपाध्‍यक्ष धरम सोनी, पूर्व विधायक राजेन्‍द्र सिंह सलूजा एवं गोपीलाल जाटव, पूर्व बीजेपी अध्‍यक्ष हरिसिंह यादव, सहित कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्‍हा, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  प्रथम कौशिक, अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमति शिवानी पाण्‍डे, अन्‍य जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User