आज सिंधिया से मिले गुना जिले के दिव्यांग

Saturday, January 11, 2025 - 19:23
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) आज गुना के सर्किट हाउस में सिंधिया ने जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में आमजनता की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया ।  इसी बीच दिव्यांगजनों ने भी अपनी समस्याओं से सिंधिया को अवगत कराया तथा दिव्यांग हितार्थ राष्ट्रीय संस्था सक्षम के प्रांतीय कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह धाकड़ ने सिंधिया से मांग करते हुए बताया कि गुना संसदीय क्षेत्र के तीनों जिलों में तेंतीस हजार दिव्यांग निवास करते हैं।

इनके लिए भी अलग से दिव्यांगजन समस्या निवारण केन्द्र का आयोजन किया जाए साथ ही साथ आवास एवं दुकानों में निर्धारित छः प्रतिशत आरक्षण दिया जाए । अंत में दिव्यांगों की 16 सूत्रीय मांगों के संबंध में भोपाल में चल रही फाइल को आगे बढ़ाने का आवेदन दिया। सिंधिया ने सभी समस्याओं को सहजता से सुना एवं कलैक्टर महोदय को सभी समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देशित किया ।


Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User