केदारनाथ धाम खोलने की मांग तेज: शिवभक्तों में जगी उम्मीद, समिति के अध्यक्ष बने सिसोदिया
गुना (आरएनआई) बमौरी विधानसभा के महोदरा स्थित प्राचीन श्री केदारनाथ धाम मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पिछले तीन सालों में शासन द्वारा बंद कर दिया गया है जिसके पीछे चट्टानों के खिसकने के कारण होने वाली दुर्घटना को कारण बताया जा रहा है ।मगर शिवभक्तों की पुनः मदिर को श्रद्धालुओं को पुनः दर्शन करने के लिए खोलने की मांग अब जन जागृति का रूप ले चुकी है ।इस माँग को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिछले दौरे पर मंदिर के पुजारी सहित आसपास के लोगों द्वारा उनसे मुलाकात भी की गई थी और उन्हें इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा गया था ।

इसी क्रम में आज गुना में केदारनाथ धाम से जुड़े धर्मप्रेमी और अन्य समाजसेवियों ने एक बैठक आयोजित की जिसमें इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के लिए एक विकास समिति का गठन किया गया ।मंदिर के पुजारी गणेश पुरी महाराज के पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया को समिति के अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव पर समाजसेवी रामस्वरूप भार्गव,मंडल अध्यक्ष मोहन बारेला,महोदरा सरपंच मनीष बरेला सहित सभी ने अपनी सहमति दी,साथ ही समिति द्वारा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को संरक्षक बनाने की घोषणा की गई ।इस सम्बंध में समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि केदारनाथ धाम समूचे क्षेत्र की आस्था और पर्यटन का केन्द्र है जो भू स्खलन के कारण पिछले तीन वर्षों से श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है,पुनः द्वारा खुलवाने एवं मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु समिति बनाई गई है जो प्रशासन के साथ मिलकर जल्दी से जल्दी आमजन को दर्शन हेतु खुलवाने के लिए पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ कृतसंकल्पित होकर कार्य करने के लिए कार्य करेगी ।इसे लेकर आज समिति जिला प्रशासन के साथ पहली बैठक कर रही है ।

इस विषय पर केदारनाथ विकास समिति के प्रतिनिधि मंडल ने शाम को जिला प्रशासन के साथ भेंट की है ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)