केंद्रीय विद्यालय में मनाया आजादी का जश्न, बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Sunday, August 17, 2025 - 20:19
Updated: 1 year ago
0
केंद्रीय विद्यालय में मनाया आजादी का जश्न, बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

फतेहपुर (आरएनआई) केन्द्रीय विद्यालय मधुपुरी में 79 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। झण्डारोहण के पश्चात बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसको सभी ने सराहा। अंत में बच्चों को मिष्ठान वितरण भी किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस के संघर्ष के बारे में बताया। उन्होने कहा कि आजादी हमें बड़ी कठिनाईयों व संघर्ष के बाद मिली है इसलिए देश को आगे बढ़ाने में हम सबको सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में बच्चों ने भाषण, समूह गान, नृत्य व योगा सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकों, विद्यार्थियों व अभिभावकों ने हिस्सा लिया। अंत में बच्चों को मिष्ठान वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User