केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ली गुना लोकसभा प्रबंध समिति की बैठक, एक बार फिर से मोदी सरकार का दिया मंत्र

Friday, March 15, 2024 - 14:17
Updated: 3 years ago
0

गुना (आरएनआई) शिवपुरी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से आगमी कार्यक्रमों तैयारियों के संबध में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री एवं गुना शिवपुरी लोकसभा प्रत्यासी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना लोकसभा प्रबंध समिति बैठक को संबोधित कर एक बार फिर मोदी सरकार का मंत्र दिया। प्रबंध समिति बैठक से पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने गुना लोकसभा कोर ग्रुप की बैठक में संगठन विस्तार की चर्चा की।  बैठक का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ शुरुवात की गई। बैठक में संभागीय प्रभारी विजय दुवे, ग्वालियर संभाग के क्लस्टर प्रभारी भूपेंद्र सिंह, लोकसभा प्रभारी दुर्गलाल विजय, संयोजक राधेश्याम पारीक, लोकसभा विस्तारक लाखन सिंह राणा,  गुना जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, अशोकनगर जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी एवं शिवपुरी जिलाध्यक्ष राजू बाथम मंचासीन रहे। 

बैठक को संबोधित करते हुए संभागीय प्रभारी विजय दुवे ने कहा की लोकसभा चुनाव हमारे हमारे सामने हे। इस लोकसभा के प्रत्यासी श्री सिंधिया को भाजपा ने अपना प्रत्यासी बनाया हे।

 आने वाले लोकसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ता प्राण पन से जुट जाए और गुना लोकसभा को इतिहासिक मतों से जिताएं। उन्होंने कहा की हम कमजोर बूथों की चिंता करे उन बूथों के साथ ही समस्त बूथों पर  प्रधानमंत्री जी ने जो तीन बातें राष्ट्रीय परिषद बैठक में कही थी उन्हें बूथों तक पहुंचना है और विजय श्री प्राप्त करना है जिसमें बूथ समितियां की बैठक लेना ,बूथ पर निवासरत लाभार्थियों का सम्मेलन करना, साथ ही सभी मतदाताओं तक मोदी जी का राम राम कहना है। 

 उन्होंने कहा की बूथ विजय अभियान में प्रत्येक जिम्मेदार पदाधिकारी दस दिनों तक नियमित दो घंटे समय बिताएं और हर बूथ को 'मोदी बूथ' बनाकर 10 प्रतिशत वोट बढ़ाकर प्रत्येक बूथ पर 370 वोट जोड़कर बूथ को फतह करना हे। यह अभियान 13 मार्च से 22 मार्च तक 10 दिनों तक चलेगा। जिसमे संगठन के विस्तार और पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए लगातार बूथ सशक्तीकरण का काम सभी को करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व देश परम वैभव की ओर बड़ रहा है। 

अब हमको भव्य भारत बनाने में अपना अपना योगदान देना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हर वर्ग का उत्थान किया हे। अन्य क्लस्टर प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने कहा की आज देश का हर व्यक्ति लाभार्थी हे। आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सभी लाभार्थियों से संपर्क कर राष्ट्र हित में मतदान कराने का काम हमको करना है। उन्होंने कहा की इन दस दिनों में बूथों पर पहुंचकर हर बूथ को ’मोदी बूथ’ बनाते हुए पार्टी का वोट शेयर 10 प्रतिशत बढ़ाने तथा 370 नए वोट हासिल करने की तैयारी करें।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User