किसान गौ आधारित प्राकृतिक खेती अपनाकर रसायन मुक्त खाद्यान्न पैदा कर बाजार में अधिक आमदनी प्राप्त कर सकते हैः-माधवेंद्र प्रताप सिंह 

Wednesday, September 18, 2024 - 17:45
0
किसान गौ आधारित प्राकृतिक खेती अपनाकर रसायन मुक्त खाद्यान्न पैदा कर बाजार में अधिक आमदनी प्राप्त कर सकते हैः-माधवेंद्र प्रताप सिंह 

हरदोई (आरएनआई) जनपद हरदोई में प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इनसीटू मैनेजमेन्ट आफ काप रेज्ड्यू योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय कृषक जागरूकता गोष्ठी एवं उ०प्र० श्रीअन्न मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यकम के अन्तर्गत एक दिवसीय जनपद स्तरीय मिलेट्स मेला सहप्रदर्शनी का आयोजन आज सम्भागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केन्द्र, निकट बिलग्राम चुंगी, हरदोई में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि  मानवेन्द्र सिंह रानू, मााननीय विधायक सवायजपुर, विशिष्टि अतिथि श्री मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी महोदय एवं श्री सौम्या गुरूरानी, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गोष्ठी का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन कर किया गया तथा कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन  विधायक , जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं किसानों द्वारा किया गया।  विधायक  ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसान भाई गौ आधारित प्राकृतिक खेती अपनाकर रसायन मुक्त खाद्यान्न पैदा कर बाजार में अधिक आमदनी प्राप्त कर सकते है। गौ आधारित फसलों के साथ ही श्रीअन्न की फसलों को उगाकर अधिक लाभ प्राप्त कर सकते है।  विधायक  द्वारा किसानों से अपील की गयी कि किसान भाई अपने खेतों मे पराली न जलाये बल्कि पराली को गौशालाओं में दान करें। जिलाधिकारी ने बताया कि फसल अवशेष/पराली जलाने की घटनाओं में जनपद हरदोई संवेदनशील जनपदों में आता है। जागरूकता गोष्ठी में उपस्थित किसानों को फसल अवशेष न जलाने का सकल्प भी दिलाया। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता है। किसान भाईयों को उचित दर पर कृषि निवेश उपलब्ध कराये जायेगें। डा० नन्द किशोर, उप कृषि निदेशक, द्वारा किसानों को बताया कि किसान भाई फसल अवशेष से कम्पोस्ट खाद बनाकर प्रयोग करने से खेत की उर्वरा शक्ति में वृद्धि होती है तथा भूमि में लाभदायक जीवाणु की संख्या में वृद्धि होती है। किसान भाई फसल अवशेष प्रबन्धन हेतु 50 प्रतिशत एवं 80 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र सुपर सीडर, मल्चर, हैप्पी सीडर, पैडीस्ट्राचापर, बेलर, श्रबमास्टर, श्लेसर, आदि यंत्र अनुदान पर क्रय कर सकते है, जिसके उपयोग से फसल अवशेष/पराली को खेत में मिलाकर मिट्टी की उवर्रा शक्ति बढ़ा सकते है। उन्होने किसानों से आग्रह किया कि फसल अवशेष/पराली को न जलाये बल्कि गौशालाओं में पहुंचाये तथा गोबर की खाद प्राप्त करें। कृषक फसल अवशेष की दो ट्राली गोशाला को देकर बदले में एक ट्राली गोबर की खाद प्राप्त कर सकते है, जिससे जहाँ एक ओर गौवंश को चारा मिलेगा वहीं दूसरी ओर किसानों को भूमि के लिए उपयोगी गोबर की खाद प्राप्त हो सकेगी। उक्त अवसर पर उ०प्र० श्री अन्न मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यकम के अन्तर्गत एक दिवसीय जनपद स्तरीय मिलेट्स मेला सहप्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में आये लोगों को अपनी डायट में श्री अन्न को शामिल करने का अनुरोध किया तथा उसके महत्व को बताया गया। उनके द्वारा बताया गया कि कृषि विभाग हरदोई द्वारा श्री अन्न की खेती को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय कार्य किया जा रहा है तथा कहा कि आशा करता हूँ कि लोगो की डाइट में भविष्य में श्रीअन्न (मिलेट्स) सम्मिलित हो सकेगा साथ ही इस प्रकार के कार्यक्रम से उपभोक्ताओं में जागरूकता बढ़ेगी। श्रीमती सौम्या गुरूरानी, मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम में मा० प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए और सभी की सेहत को सुधारने के लिए अनेकों योजनायें चलायी जा रही है। किसान भाई उसका लाभ उठाकर अपनी आमदनी दोगुनी कर रहे है। किसान भाई श्री अन्न (मिलेट्स) फसलों को जरूर उगाये। खेती किसानी के साथ-साथ दुधारू पशुपालन भी जरूर करे। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों को श्री अन्न फसलों की संश्य क्रियाओं, कीट रोग नियंत्रण के बारे विस्तृत जानकारी दी गयी। इसके अलावा जिलाधिकारी द्वारा 10 किसानों को तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट्स बीज भी वितरित किया गया तथा एग्रीजंक्शन योजना के अन्तर्गत चयनित लाभार्थियों को उवर्रक वितरण हेतु पॉस मशीन भी वितरित की गयी।
कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, उप सम्मागीय कृषि प्रसार अधिकारी प्रगतिशील कृषक ओम प्रकाश मौर्य, कृषक उत्पादक संगठन के पदाधिकारी अभिषेक द्विवेदी एवं विभिन्न विभाग से अधिकारी/कर्मचारी व कृषक उपस्थित रहे। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का भी आयोजन किया गया तथा उक्त्त किसान दिवस में उपस्थित किसानों की समस्याओं का सुना गया तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये। किसान दिवस में किसान यूनियन के अध्यक्ष राजबहादुर सिंह, नायब सिंह एवं श्रीमती रेखा दीक्षित एवं अन्य किसान उपस्थित रहें।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User