किशनपुर दादों ब्रिज के एप्रोच मार्ग पर आई दरार, खतरा बढ़ने पर पीडब्ल्यूडी एक्सईएन ने किया निरीक्षण

Saturday, August 2, 2025 - 19:28
Updated: 1 year ago
0
किशनपुर दादों ब्रिज के एप्रोच मार्ग पर आई दरार, खतरा बढ़ने पर पीडब्ल्यूडी एक्सईएन ने किया निरीक्षण

फतेहपुर (आरएनआई) किशनपुर दादों यमुना ब्रिज पर यमुना नदी में आई भीषण बाढ़ के चलते एप्रोच मार्ग में मोटी दरार आ गई है। इस कारण सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पाबंदी लगा दी गई है।

पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अनिल कुमार शील ने अपने एई जेई के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और सभी प्रकार के वाहनों पर रोक लगाई। उन्होंने आश्वासन दिया है कि बाढ़ कम होने पर मार्ग दुरुस्त करने के बाद आवागमन बहाल कर दिया जाएगा। बताते चलें कि यमुना नदी में आई बाढ़ के चलते किशनपुर दादों ब्रिज के एप्रोच मार्ग में दरार आने से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया है। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अनिल कुमार शील ने बताया कि बाढ़ के पानी के दबाव के कारण एप्रोच मार्ग में दरार आई है। जैसे ही बाढ़ का पानी कम होगा, मार्ग की मरम्मत कर आवागमन को बहाल कर दिया जाएगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User